Operator: Ladies and gentlemen, good day and welcome to Q2 and H1 FY27 earnings conference call hosted by Shakti Pumps (India) Limited. As a reminder, all participants' lines will be in the listen-only mode and there will be an opportunity for you to ask questions after the presentation concludes. Should you need assistance during this conference call, please signal an operator by pressing star then zero on your touchtone phone. Please note that this conference is being recorded. I now hand the conference over to Mr. Rohit Anand from Ernst & Young LLP. Thank you and over to you, sir.
Moderator: Good afternoon, everyone. Before we proceed, let me remind you that the discussion may contain forward-looking statements that may involve known or unknown risks, uncertainties, and other factors. It must be viewed in conjunction with our business risks that could cause for future results, performance, or achievements to differ significantly from what is expressed or implied by such forward-looking statements. To take us forward through the financial results and the development and to answer your question today, we have the senior management of Shakti Pumps (India) Limited, represented by Mr. Dinesh Patidar, Chairman, Mr. Ramesh Patidar, Managing Director, Mr. Ramakrishna Satluri, CEO, Shakti Energy Solutions Limited, Mr. Dinesh Patel, Chief Financial Officer, and Mr. Ravi Patidar, CS and Compliance Officer. We will start the call with a brief overview of the past quarter by Mr. Dinesh Patidar, our Chairman.
Moderator: I would now hand over the call to Mr. Dinesh Patidar, sir. Over to you, sir.
Dinesh Patidar Limited): Thank you, Rohit.
Dinesh Patidar Limited): नमस्कार दोस्तों, आप सभी investor, analyst और हमारे सभी सहयोगियों का Shakti Pumps की second quarter और H1 FY26-27 की call में आपका हार्दिक स्वागत है। दोस्तों, इस तिमाही में कुछ चुनौतियां, स्थितियों के बावजूद हमारी team ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से solar pump installation, export business, rooftop, solar और domestic और industrial business में हमने महत्वपूर्ण प्रगति की है। सबसे पहले मैं हमारी solar pump installation team की सराहना करना चाहूंगा। इस quarter में हमारी team ने लगभग 24,000 solar pump install किए हैं, जो हमारी company के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पिछले quarter की तुलना में हमने installation की संख्या में लगभग 24% growth हासिल की है। यह उपलब्धि हमारे लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हमने अपनी pump लगाने की क्षमता को न केवल बढ़ाया है, बल्कि जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक परखा है। जिन क्षेत्रों में इस समय हमारा installation कार्य केंद्रित रहा है, वहां अधिक काम और कई चुनौतियों के बावजूद हमारी team ने बहुत अच्छी कार्यक्षमता और बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आने वाले समय में हमारा पूरा ध्यान pump लगाने की क्षमता को और अधिक बढ़ाने पर रहेगा ताकि नए order और सरकारी योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले अवसर पर हम तेजी से काम पूरा कर सकें। PM-KUSUM Yojana को लेकर भी हम सकारात्मक हैं। हमें उम्मीद है इस quarter में scheme clear हो जाएगी और अगले quarter में हमें कुछ सकारात्मक execution results देखने को मिलेगा। दोस्तों, export business में भी हमारी team ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद बहुत अच्छा काम किया है। कुछ देशों में माल पहुंचाने की कठिनाई के बावजूद अपने dealers और ग्राहकों के साथ किए गए वादों को पूरा करने के लिए जरूरत पड़ने पर हवाई मार्ग से भी माल भेजने की व्यवस्था की है। हमारा उद्देश्य केवल business बढ़ाना नहीं बल्कि अपने अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के साथ मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले संबंध बनाना है। इसके साथ rooftop, solar domestic और industrial business में हमने लगभग 70% की growth दर्ज की है। यह हमारे अलग-अलग व्यावसायिक विस्तार और भविष्य की growth के लिए सकारात्मक संकेत है। दोस्तों, मैं यह स्वीकार करता हूँ कि वर्तमान समय में कुछ चुनौतियां हैं, लेकिन मुझे हमारी team की क्षमता, हमारी उत्पादन क्षमता और काम को समय पर पूरा करने की हमारी ताकत पर पूरा भरोसा है। आने वाले समय में हमारा ध्यान तीन प्रमुख क्षेत्रों में रहेगा। Pump लगाने की क्षमता को और बढ़ाना, काम करने की कार्यक्षमता में लगातार सुधार करना, company के सभी व्यवसाय में स्थायी लाभदायक वृद्धि हासिल करना। मुझे पूरा विश्वास है हम सभी मिलकर इस चुनौती को अवसर में बदलेंगे। आने वाले समय में Shakti Pumps को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। मैं हमारी team, ग्राहक, dealers, investor और सभी सहयोगियों को निरंतर विश्वास और सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूँ। अब आपके कोई question-answer हों तो मैं floor open करता हूँ।
Operator: Thank you very much. We will now begin with the question and answer session. Anyone who wishes to ask a question may press star and one on their touch-tone telephone. If you wish to remove yourself from the question queue, you may press star and two. Participants are requested to use handsets while asking a question. Ladies and gentlemen, we will wait for a moment while the question queue assembles. The first question is from the line of Varun Agrawal, an individual investor. Please go ahead.
Varun Agrawal: Hello sir, thank you for taking my question. Just a few questions, housekeeping. Sir, I wanted the numbers for the solar pump controllers, sorry, the solar pumps that we sold in the cash market in Q2 and also for the H1 of the year.
Dinesh Patidar Limited): Numbers तो बताना ठीक नहीं होगा। लेकिन हमने 70% growth जो domestic business में की है, वो इसी sector में की है। उसमें solar pumps भी हैं, electrical pumps भी हैं, सभी हैं।
Varun Agrawal: Okay sir. फिर अपना production कितना हुआ है sir, pumps and motors का H1 of the year में?
Dinesh Patidar Limited): करीब हम 68% capacity utilize कर रहे हैं।
Varun Agrawal: 68%, okay। Sir, और rooftop के लिए कुछ guidance मिल सकता है top line के FY27 और FY28 के लिए?
Dinesh Patidar Limited): Rooftop के लिए मैं Rama sir को बोलता हूँ। Rama sir, आप इस question का answer करिए।
Ramakrishna Sataluri: हाँ sir. Rooftop का business काफी अच्छा रहा है. तो जैसा पिछली बार हमने बताया आपको, हमारे inverters market में जाकर response काफी अच्छा रहा है. तो इस quarter में compared to the same quarter last year, we had a good 58% growth in the revenue. Early days but very positive messages from the market. हमारे partners, large distributors also are now coming to us. So we set them up and now once the modules also start rolling out then we will have a complete solution. Then the future is very good.
Varun Agrawal: Okay. And sir last question, एक guideline आई थी government की तरफ से pump controller की draft guidelines आई थी, जो नई PM-KUSUM आ रही है उसके लिए 12 August को. Sir, जो pump control की guidelines आई थी stakeholder consultations के लिए, उस तरीके का pump controller हमारे पास ready है क्या market के लिए?
Dinesh Patidar Limited): हाँ, बिल्कुल ready है। हम तो बहुत दिनों से सब तैयारी करके रखे हुए हैं। Shakti Pumps in-house power electronic में बहुत आगे है। बहुत सारे patents उसमें हमारे पास भी हैं। Controller हम खुद बनाते हैं। VFD हम खुद बनाते हैं।
Varun Agrawal: ठीक है sir, that's all from my side. Thank you. Good luck.
Dinesh Patidar Limited): Thank you.
Operator: Thank you. Anyone who wishes to ask a question may press star and 1. Participants who wish to ask a question may press star and 1 at this time. A reminder to all the participants, whoever wishes to ask a question may press star and 1 at this time. The next question is from the line of Deepak Rathore from Marwadi Shares and Finance Limited. Please go ahead.
Deepak Rathore: नमस्कार सर जी। यह अपना revenue तो year on year बढ़ रहा है। Quarter on quarter थोड़ा बहुत fluctuate हो रहा है। तो EBITDA margin stable तरीके से बढ़ने का कोई आपका guidance है?
Dinesh Patidar Limited): देखिए, अभी कुसुम भारत सरकार के पास है और वह इस quarter में release होना चाहिए और अगले quarter में उसका कुछ result भी हम देख रहे हैं। तो अब जो margin है, वह depend करता है हमारी sale price पर और हमारे raw material price पर। तो अगर हम quarter on quarter देखेंगे, तो पिछले quarter से इस quarter में हमारे raw material की price तकरीबन 3% के आसपास बढ़ चुकी है। हालांकि हमने कोशिश करके दूसरे जो हमारे advertisement expenses हैं और दूसरा कुछ हमने kaizen करके good management करके उसको थोड़ा नीचे ला पाए। तो 2% हम नीचे ला पाए हमारी चीजों को, effect only EBITDA पर 1% ही रहा। तो मेरे कहने का मतलब है कि कोशिश जारी है क्योंकि raw material की price हमारे हाथ में नहीं है। Sales की price आज की तारीख में जो हमारा major sale आ रहा है solar से, उसमें हमारे पास नहीं है price। क्योंकि अभी पूरा focus पूरे India के सारे लोग Magel Tyala पर focus कर रहे हैं क्योंकि एक ही trend चल रहा है। एक ही state में काम चालू है। तो पूरा हिंदुस्तान वहीं focus कर रहा है।
Deepak Rathore: अच्छा, तो यह PM-KUSUM लोक की योजना है, वह एक quarter में आने के पूरे chances हैं, ऐसा आपका मानना है। बराबर?
Dinesh Patidar Limited): हाँ, बिल्कुल। मेरा ऐसा पूरा विश्वास है कि इस quarter में आ जाएगा। अगले quarter में हम कुछ result भी देखेंगे उसमें।
Deepak Rathore: अच्छा। Last quarter में sir मैंने पूछा था, आपने बताया था कि अपना यह solar panel का जो cell का production है, यह November में चालू हो गया होगा। होने वाला है। Sorry, October में आप बोले थे और November में बोला था कि solar pump का capacity double हो रहा है। तो उसका effect भी एक quarter में आ सकता है?
Dinesh Patidar Limited): अभी देखिए, हमने अभी एक announce किया है कि हमारा जो first panel का जो commercial production है, वह नहीं, जो testing production है, वह हमारे 500 MW का start हो चुका है। अब आने वाले एक-डेढ़ महीने में हम उसके commercial production पर भी जा रहे हैं। उसको start करके वह production भी हमारे इसमें start हो जाएगा और उससे हमको internal हमारी जो अभी हम solar panel बाहर से purchase कर रहे हैं, वह धीरे-धीरे 500 MW की capacity पर हम shift कर पाएंगे। और उससे हमको दो फायदे मिलेंगे। एक तो हमारे customer अभी rooftop में हमारे Shakti के नाम से solar panel नहीं होने के कारण जो हमको business नहीं मिल रहा था, वह business हमको speed से मिलेगा। दूसरा हमारे जो export के customer हैं, उनसे भी हमको business मिलना चालू होगा solar panel की वजह से।
Deepak Rathore: अच्छा। मतलब यह सब मिलकर अगले quarter में अच्छा EBITDA देख सकते हैं।
Dinesh Patidar Limited): देखिए, EBITDA के बारे में जब तक मेरे पास PM-KUSUM 2.0 की price list, जो tender की rate नहीं आ जाती है, वो थोड़ा stability market के नहीं आ जाती है। देखिए ना, अभी यह जो Hormuz War वाला मामला चल रहा है, इसमें raw material फिर बढ़ गए। अभी यह बिल्कुल भी नहीं थी कि इस quarter में कोई MS पर और steel पर और copper पर कोई price बढ़ने वाली है, लेकिन बढ़ गई।
Deepak Rathore: जी।
Deepak Rathore: तो मेरी ऐसी thought है।
Deepak Rathore: मान्यता है।
Dinesh Patidar Limited): हाँ, मान्यता है कि आने वाले समय में हम इस Hormuz War वाली समस्या से भी उबरेंगे। Raw material भी एक line में आएंगे और price हमको line आ जाएगी। तो फिर अपन उसके बारे में सोचेंगे आगे।
Deepak Rathore: ठीक है। बहुत-बहुत धन्यवाद।
Dinesh Patidar Limited): Thank you, Deepak जी.
Operator: Thank you. The next question is from the line of Deepak Purswani from Swan Investments. Please go ahead.
Deepak Purswani: Yes, thank you for the opportunity. Sir समझना था हमारा H1 FY27 का across various revenue stream एक बार revenue breakup बता सकते हैं government और industrial, export and rooftop को मिलाकर कितना business था?
Dinesh Patel Limited): Okay. तो मैं आपको Q2 का पहले बता देता हूँ। तो करीब INR 543 करोड़ हमने solar EPC में किया है। 23,865 units हैं उसमें। और इसके अलावा हमने export में करीब INR 95 करोड़ किया है।
Deepak Purswani: Okay.
Dinesh Patel Limited): और domestic industry और other segments को मिलाते हैं तो करीब-करीब वह हमारा INR 40 करोड़ है।
Deepak Purswani: हम्म।
Dinesh Patel Limited): यह segmental है और इसका अगर आपको H1 चाहिए तो वह भी है मेरे पास। तो करीब INR 1,230 करोड़ का solar EPC है।
Deepak Purswani: हम्म।
Dinesh Patel Limited): और INR 177 करोड़ का हमारा export sales है।
Deepak Purswani: Okay।
Dinesh Patel Limited): इसमें Uganda include है, project sales। और इसके अलावा बाकी जितना है वो domestic industry और others से है।
Deepak Purswani: Okay। और secondly sir, current order book जो हमारे हाथ में है, उसके देख के अभी पूरे साल का हमारा revenue visibility को कैसे देखना चाहिए? मतलब अभी are we on track जो हम लोग पहले बोल रहे थे, इस time में growth आएगा। अभी आपको वहाँ पर कैसे दिख रहा है?
Dinesh Patel Limited): Okay। हाँ, तो हम आपको यह बताना चाहेंगे कि हमारे पास जो order book है, उसके according इस quarter में हम easily उसको cover कर सकते हैं। और जैसा sir ने बताया कि हमको expectation है कि अभी Kusum का आने का है, तो next quarter से हमको उसके भी orders execute करना start होगा। Plus एक Magel Tyala में भी हमको order मिलेंगे। इसके अलावा export और domestic के other orders हैं। तो sufficient order book available है। तो इसलिए वह worry हमारे side नहीं है अभी।
Deepak Purswani: इस time first half में थोड़ा-सा both side, receivable side से, borrowing side में हमारा थोड़ा increase हुआ है। उसके बारे में please थोड़ा बता सकते हैं, अभी इसको कैसे देखना चाहिए? From the Q4 perspective या year end perspective से हम लोग कैसे देखेंगे आगे से?
Dinesh Patel Limited): Year end में improve होगा sir. Actually year end में हमारा collection भी improve होगा plus profitability भी improve होगी.
Deepak Purswani: Year end में हम लोग debt का figure कहाँ पर देख रहे हैं? Especially concern हमारा जो-
Dinesh Patel Limited): Debt जो है sir अभी INR 830 करोड़ था। Reason behind यह था कि Q2 में जो month end में हमको collection आना था, वह October में आया है। उस वजह से करीब INR 400 करोड़ हमको October में मिला है। इसलिए वो आपको cash flow में भी थोड़ा-सा दिख रहा होगा plus debt में भी दिख रहा है। वह भी सुधार हो चुका है। करीब अभी हम less than INR 500 करोड़ पर हैं। आगे भी हमको जो लग रहा है कि March end में हम इससे नीचे close करेंगे।
Deepak Purswani: Okay. Secondly, इस पर export market point of view हमें कैसे देखना चाहिए? Especially from the next FY perspective वहाँ पर हमारे opportunity के point of view, if you can throw some light कि कितना बड़ा हो सकता है हमारा export base?
Dinesh Patidar Limited): वही जो current situation चल रही है, उसके हिसाब से ही हम लोग अभी stability maintain कर रहे हैं। हम growth पर भी काम कर रहे हैं। कुछ नए markets पर भी काम कर रहे हैं। जैसे Middle East ज़्यादा impacted है, तो हम लोगों ने नए markets कुछ open करें। तो it depends करता है कि जो geopolitical situation अभी next छह महीने में कैसी होने वाली है। अगर यह सब कुछ सही हो गया तो हम definitely और अच्छे growth करेंगे।
Deepak Purswani: Rooftop market में हमने first half में कितना achieved in term of revenue किया है और आगे यहाँ पर थोड़ा sir बता सकते हैं कि कैसे देखना है इस segment को?
Dinesh Patidar Limited): Rooftop में कुछ खास नहीं किया है क्योंकि rooftop के लिए हमारे solar panel की requirement है, कि rooftop में panel होगा तो ही हमारे जो inverters हैं, वह उस पर काम होगा। अब हमारा panel अभी 500 MW का plant start हो गया है। अब आने वाले quarter में अपन देखेंगे, उसके results आना चालू हो जाएंगे।
Deepak Purswani: और अभी जैसे हमारे पास module का जैसे हमने capacity build up किया है, तो would you say sir कि अभी थोड़ा-सा margin यहाँ से हमारा improve होना चाहिए coming quarters में और आगे चलकर हमने sustainable basis पर एक बार situation थोड़ा normalize होती है तो sustainable margin 15 to 17% होगी?
Dinesh Patidar Limited): Yes, definitely margin बढ़े, इसी उद्देश्य से हमने अपना यह solar plant लगाया है। अभी एकदम 500 MW में खूब सारा margin बढ़ेगा ऐसा नहीं है। इसमें बहुत सारे सीखने के, बहुत सारे approval, बहुत सारे license, बहुत सारी testing, बहुत सारे system learning stage पर हैं। अभी बोलना थोड़ा मुश्किल होगा। अगले quarter में sure अपन उसके result को देख पाएंगे।
Deepak Purswani: Okay. Thank you and wish you all the best.
Dinesh Patidar Limited): Thank you.
Operator: Thank you. The next question is from the line of Prakhar Tibrewala from Choice Institutional Equities. Please go ahead.
Prakhar Tibrewala: Hello, नमस्ते sir.
Dinesh Patidar Limited): नमस्ते।
Prakhar Tibrewala: मेरा सवाल था कि हम तो छह महीने से इंतजार कर रहे हैं कुसुम का। तो अभी हमें कुछ दूसरा catalyst दिख रहा है क्या, कि हमें confidence है इस quarter के end तक announcement आ जाएगा। और announcement आ जाता है तो हम इस साल कितना order intake expect कर रहे हैं?
Dinesh Patidar Limited): प्रकार, यह जो आप देख रहे हो ना कि हम बिना कुसुम के भी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं तो यह थोड़ा मेरी team को appreciate करने वाली बात होगी, कि कुसुम ना आते हुए भी हम एक अच्छा काम कर रहे हैं अपनी industry और अपने sector में। दूसरा कुसुम तो yes, वह central level की scheme है। हम सब जानते हैं मोदी जी की scheme कब और कैसे आती है और कितनी effective आती है। बस एक बार आना चाहिए। तो वह उन्हीं के पास है, कुछ उसमें वह correction करना चाहते हैं। तो मोदी जी कब announce कर दें और कब चालू हो जाए, वह PMO में तो कोई guessing नहीं हो सकती आज की तारीख में।
Prakhar Tibrewala: Okay sir.
Dinesh Patidar Limited): Thank you.
Prakhar Tibrewala: एक और follow-up कर पाऊं तो।
Dinesh Patidar Limited): हां, definitely.
Prakhar Tibrewala: Sir, आगे जो हमारा solar cell वाला चल रहा है तो क्या status है उसका? कितना CapEx हमने खर्च कर दिया है और कितना progress हो गया है उस section में?
Dinesh Patidar Limited): So जैसे sir ने बताया अभी 0.5 GW का हमारा trial run start हो गया है, जिसका अभी हमने first panel अपना reveal भी किया है। और जो 2.2 GW है वह FY28 में, जैसा timeline है उसके according complete हो जाएगा। तो हमको लगता है कि हम March 28 के बाद में अच्छा एक revenue generate करेंगे वहां से।
Prakhar Tibrewala: Sir कुछ figure देंगे क्या कि इस साल हमारा total CapEx expenditure कितना आएगा?
Dinesh Patidar Limited): Total CapEx plan हमारे पास INR 1,700 करोड़ का है। जो आपने इसके module line के लिए पूछा है, तो 2.2 GW का जो solar cell plant है, उसमें अभी तक करीब-करीब INR 200 करोड़ हो चुका है। और जो remaining CapEx है जो QIP one का था, उसमें अभी हमारा pump motor under process है और VFD और structure को already हम complete कर चुके हैं।
Prakhar Tibrewala: Okay. तो इस साल हम approximately total CapEx INR 400 का assume कर सकते हैं sir?
Dinesh Patidar Limited): हां जी, अभी remaining time में इतना रहेगा। Yes, true.
Prakhar Tibrewala: ठीक है। Thank you sir. And best wishes.
Operator: Thank you. The next question is from the line of Divyansh Jaju from Trinetra Asset Managers. Please go ahead. Divyansh, you can go ahead.
Divyansh Jaju: Hello, आवाज आ रही है?
Operator: Yes.
Divyansh Jaju: Yes sir. Basically, I want to know that if the PM KUSUM 2.0 gets delayed by another 6 to 9 months, how is the company planning to manage its operation? What alternative opportunity we are looking to utilize our manufacturing capacity?
Dinesh Patidar Limited): हां, इसीलिए आप जो देख रहे हैं ना, हमारे जो figures देख रहे हैं, जो आपने sale देखी है इस quarter में, पिछले quarter में, उसके पिछले quarter में, क्योंकि कुसुम तो छह महीने से, नौ महीने से ज्यादा late हो चुकी है। लेकिन हम quarter on quarter उसको maintain करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। तो Magel Tyala के जो महाराष्ट्र government का order है, वह अभी भी हम लोग इस quarter में भी किए हैं और अगले quarter के लिए भी हमारे पास order हैं। और इसके भी अगले quarter के लिए already एक tender एक लाख pump का आ चुका है, तो उसमें भी कुछ हमको मिलेंगे। तो वह तो एक pressure है ही Magel Tyala का, लेकिन कुसुम के आने से भी ठीक है। हम यह चाहेंगे कि हमारी cash sale भी बढ़े। तो हमारे जो market में हम cash sale पर काम कर रहे हैं, जहां पर हमारे domestic में हमारे customer को solar pump की request है, वहां भी हमको एक अच्छी growth आने वाले समय में दिखेगी।
Divyansh Jaju: Okay. और sir, EBITDA margin improve होने का reason apart from PM-KUSUM क्या reason possible है?
Dinesh Patidar Limited): हां, बिल्कुल ठीक बात है आपकी कि वह कुसुम के आने के बाद ही उसके बारे में अपन कुछ बात करेंगे। उसके पहले जो अभी थोड़ा ये जो raw material को लेकर जो पिछले quarter और इस quarter में tension आया, यह tension जो है, मेरे को लगता है कि आने वाले समय में ठीक होगा। तो margin हमारा बढ़ सकता है। Magel Tyala जो महाराष्ट्र government का tender है, उसके rate अगर अच्छा आए तो हमारा margin और बढ़ सकता है। और भी हमारे kaizen पर हम काम कर रहे हैं। कोशिश हमारी जारी है कि हम इसको और कैसे इसका EBITDA पर हम काम करें।
Divyansh Jaju: Okay sir. Thank you.
Dinesh Patidar Limited): Thank you very much.
Operator: Thank you. Before we take the next question, we would like to remind the participant that you may press *and 1 to ask a question. The next question is from the line of Ankit Shah from Anand Rathi Share and Stock Brokers. Please go ahead.
Ankit Shah: Hello, am I audible?
Operator: Yes sir.
Ankit Shah: यह मेरा अपना realization कितना decline हुआ है यह quarter में?
Dinesh Patidar Limited): फिर से बोलिए, क्या बोल रहे हैं आप?
Ankit Shah: अपना realization कितना down हुआ है यह quarter में, quarter-on-quarter basis पर।
Dinesh Patidar Limited): Realization में ऐसा हुआ कि महाराष्ट्र government ने Asian Development Bank से जो finance किया था, वह थोड़ा उनका delay आया। उसके चक्कर में जो हमारा इस quarter में payment आना चाहिए था INR 400 करोड़ का, वह अभी 10 तारीख को आया है, इस quarter में आया है। Q3 quarter में आना था।
Dinesh Patel Limited): अभी board meeting date पर हमारे पास INR 1750 करोड़ outstanding था।
Ankit Shah: नहीं, मैं realization की बात कर रहा हूँ। मतलब sales realization, selling price का।
Dinesh Patidar Limited): Okay. Sales realization almost same level पर ही है sir. 1% का impact था sales mix कारण.
Ankit Shah: Realization improve हो सकता है? मतलब आवाज़ आ रही है?
Dinesh Patidar Limited): जरूर improve होगा।
Ankit Shah: कितना? मतलब percentage terms में कितना हो सकता है?
Dinesh Patidar Limited): Next tender price जब derive होगी sir, उस time पर हम लोग बता पाएंगे।
Ankit Shah: आवाज़ नहीं आ रहा sir.
Dinesh Patidar Limited): Next tender price जब derive होगी sir, उस time पर हम लोग आपको comment कर पाएंगे।
Ankit Shah: Okay. अभी idea नहीं रहेगा कि कितना होगा।
Dinesh Patidar Limited): हाँ, अभी क्योंकि price-
Ankit Shah: लेकिन जो भी अपना realization growth होगा, वो PM-KUSUM 2.0 की वजह से आएगा। ऐसा तो कुछ आएगा नहीं है। पुरानी PM-KUSUM में तो कुछ भी increase होकर नहीं आएगा और अपना margin भी उतना ही रहेगा।
Dinesh Patidar Limited): ऐसा नहीं बोल सकते, क्योंकि देखिए, अपने को यह समझना पड़ेगा कि PM-KUSUM और Magel Tyala जो है, महाराष्ट्र government का जो tender है, यह tender अपने को समझना चाहिए कि यह tender market mode tender है। इसमें farmer आज आप जो देख रहे हैं 25,000 pump हमको जो मिले हैं, वह भी एक Asian Development Bank की condition की वजह से 25,000 pump मिले हैं। हमको ज्यादा मिल सकते थे इसमें। लेकिन tender की condition है कि one bidder को 25% से ज्यादा नहीं दे सकते। तो इस tender में L1 जो है उसको कोई guarantee नहीं है business की। यह market mode tender है। एक बार rate decide होने के बाद सभी के लिए वही rate होंगे। Farmer decision maker है, farmer choice करेगा। इसलिए हमारे pump always farmer choice करके सबसे पहले selection करके हमको देता है। तो अभी लोगों को समझ में आ रहा है धीरे-धीरे कि L1 से किसी को कोई फायदा नहीं है। L1 में लोग इस market mode tender में rate कम क्यों डालेंगे?
Dinesh Patidar Limited): उनको कोई benefit तो है ही नहीं। तो अब धीरे-धीरे लोगों को समझ में आ रहा है। पिछले कुछ लोग गलती करते आए हैं, इसलिए यह समस्या रही है। तो जैसे ही यह tender में लोगों को समझ में आ रहा है, rate improve होंगे। जैसे last tender में कोई rate कम नहीं हुआ है। अभी शायद हम आशा कर सकते हैं कि इस rate में थोड़ा improvement होगा, क्योंकि हम तो सभी चीजें हमारे factory में बनाते हैं। हम VFD खुद बनाते हैं, structure बनाते हैं, pump बनाते हैं, motor बनाते हैं, controller बनाते हैं। तो हमारी cost level जो है वह एक अलग होगी। जो अलग-अलग लोग बनाते हैं, उनकी cost of manufacturing अलग होगी। उनकी price ज्यादा होगी हमसे, ऐसा हमारा मानना है।
Ankit Shah: तो आगे जाकर मेरा margins improve कैसे हो सकता है? मतलब sales realization लो, अपना जो commodity price है, मतलब raw material cost है, तो backward integrated का, उसमें cost optimization होगा। यह तीन की वजह से रहेगा।
Dinesh Patidar Limited): बिल्कुल। ऐसा भी होगा कि आप यह समझें कि जैसे हमारा solar panel हमारा चालू हो जाएगा तो उसमें हमारा margin बढ़ेगा। थोड़ा sales price हमारा stable हो जाएगा तो उस पर margin बढ़ेगा। Raw material में जो अभी एकदम बहुत ज्यादा 3% rate का फर्क आया। हालांकि हमने 2% control करके, अच्छा management करके, kaizen करके control किया है उसको। और भी हमारी कोशिश जारी रहती है कि हम maintain करके रखें।
Ankit Shah: अभी तो बढ़ गया है यह half में, right? तो आगे जाकर debt levels कौन से level पर रहेगा यह साल में पूरे, और उसके हिसाब से अपना interest cost कितना रहेगा?
Dinesh Patel Limited): Interest cost का average cost हमारा जो है वो around 7% का है और जो debt level है वो अभी करीब INR 830 करोड़ था। इसमें थोड़ा सा collection हमारा अभी October month में आया है। अभी भी less than INR 500 करोड़ है और हम double A minus हैं और rate हमको अच्छे मिलते हैं।
Operator: Thank you. Anyone who wishes to ask a question may press star and 1 at this time. The next question is from the line of Parth Mehta, an individual investor. Please go ahead.
Parth Mehta: नमस्कार sir. मेरा एक question वो था कि अपना जो solar system है pump, VFD, structure और अभी solar panel जो हम in-house manufacture करके बेचने वाले हैं, तो उसका export potential क्या है? और apart from Uganda, Africa में कोई और country है या फिर USA में अपना presence है तो वहां पर हम बेच पाएंगे अगर PM-KUSUM delay हो रहा है तो अब तक और उसके बाद में भी।
Dinesh Patidar Limited): हाँ जी, उसके लिए हम लोग African market को target कर रहे हैं। उसमें हम लोग complete kit ही देते हैं। उसमें हम लोग हमारा structure भी दे रहे हैं already. तो कई जगह हम लोगों ने supply की है। उसी को हम लोग आगे अच्छा potential देख रहे हैं उस market में।
Parth Mehta: Okay. तो अभी Uganda का project अपना complete तो हुआ नहीं है, तो उसके अलावा कोई अलग country Africa और America और सब देशों में अगर हम export करना चाहें तो solar exports अपना नहीं हो रहा है ना अब तक। अब तक we are just selling normal solar pumps. तो जो पूरा system बेचने का एक opportunity है तो उसमें कहाँ तक हो सकता है?
Dinesh Patidar Limited): हम लोग ऐसे ही projects पर काम कर रहे हैं। हो सकता है कि next छह महीने में कुछ हमारे पास news आएगी, हम आपको update करेंगे। क्योंकि projects है, इसमें थोड़ा time लगता है हमको second phase के लिए जो हम लोग बात कर रहे हैं। और second phase के लिए ministry, Government of Uganda भी ready है करने के लिए। उन्होंने already India Exim Bank को लिखा है second phase की funding के लिए। तो उसके लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं और उसी में हम लोग solar का complete component दे सकते हैं।
Parth Mehta: Okay, thank you so much. That's all.
Operator: Thank you. The next question is from the line of Anirudh Gangagar. Please go ahead.
Anirudh Gangagar: Sir, मैं आपकी company में पहली बार ही देख रहा हूँ। एक basic सवाल था, जो आपका INR 750 करोड़ का order book है, यह कितने साल या महीनों में आप implement कर पाएंगे? और काफी order book आपका महाराष्ट्र और कर्नाटक में है। सूखे की वजह से implementation में कुछ problem आ सकती है? ये दो मेरे सवाल हैं।
Dinesh Patidar Limited): अनिरुद्ध!
Dinesh Patidar Limited): बहुत अच्छा सवाल है आपका। जो हमारे पास order book है, वह हमको 90 days में complete करना है, तो हम उसको कर लेंगे। Confident हैं। दूसरा, कर्नाटक में जो सूखे की आप बात कर रहे हो, तो सूखे में submersible pump ही एक तिनके का सहारा होता है, क्योंकि ground में नीचे से जो पानी निकाल के लाना है और हमारे pump अच्छे capable हैं नीचे से ground में से पानी निकालने के लिए। और हमारे pump, जो आप देखोगे हमारे competition में भी जितने लोग हैं, उनमें अच्छे हैं लेकिन सबसे अच्छे जो यह बोलेंगे कि high end के जो pumps होते हैं, उसमें हमारा performance और भी अच्छा होता है। तो वहां पर इसीलिए कर्नाटक में आपने देखा होगा, हम गए नहीं जब तक कुछ उस scheme में हुआ नहीं। हमारे जाते-जाते बराबर ही हमको वहां पर आज market share हमारा 40% के आसपास है, जबकि हमने बहुत कम समय में ही काम चालू किया। उसके पहले तो हमने start ही नहीं किया था काम। तो अभी सब लोग, किसान जो वहां पर performance देख चुके हैं और हम लोग तकरीबन 12,000 pump install कर चुके हैं वहां पर। तो अब यह जो 12,000 pump का हमारा base बना है, इससे हमारी वहां पर cash sale भी start होगी और दूसरे भी हमारे order आएंगे क्योंकि हमारा performance सबसे अच्छा है।
Anirudh Gangagar: Great, thank you. शुक्रिया जी। Thank you.
Dinesh Patidar Limited): Thank you very much.
Operator: Thank you. Anyone who wishes to ask a question may press * and 1 at this time. Ladies and gentlemen, that was the last question for today. I would now like to hand the conference over to Mr. Dinesh Patidar sir for the closing comments. Over to you, sir.
Dinesh Patidar Limited): दोस्तों, thank you very much। आप इस call में आए। आने वाला समय और अच्छा होगा और मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि हम और अच्छे तरीके से काम करेंगे। तो आपके call में आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। Thank you very much.
Operator: Thank you. On behalf of Shakti Pumps (India) Limited, that concludes this conference. Thank you for joining us and you may now disconnect your lines.
